फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Test Championship: लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकता है भारत, जानें क्या हैं समीकरण ?

Wed, 09 Mar 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल है, लेकिन अभी भी टीम इंडिया अंकतालिका में शुरुआती दो टीमों में जगह बना सकती है। आने वाले सात में से छह मैच भारत को एशिया में खेलने हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा, पैट कमिंस और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराने के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत भारत का प्वाइंट प्रतिशत बेहतर हुआ है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है। भारत को अभी सात मैच खेलने हैं और इनमें अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है। इससे पहले 2021 में भी भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल खेला था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


भारत ने अब तक 54.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.77 फीसदी अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। इसके बाद पाकिस्तान 66.66 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, श्रीलंका भी 66.66 फीसदी अंकों के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 60 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। 

टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के सात मैच बाकी
साल 2023 में टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले भारत को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले डे-नाइट मैच के अलावा सात टेस्ट खेलने हैं। इन सात में छह मैच एशिया में होंगे। भारत इंग्लैंड में एक टेस्ट, बांग्लादेश में दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने देश में चार टेस्ट मैच खेलेगा। इंग्लैंड में होने वाले एकमात्र टेस्ट के अलावा भारत के लिए बाकी सभी मैच जीतना आसान होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम चुनौती पेश कर सकती है, लेकिन भारत की स्पिन पिच पर हमेशा भारतीय टीम का पलडा भारी रहता है। 
विज्ञापन


भारत के लिए क्या है फाइनल का समीकरण ?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बताया है कि भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का राह कितनी मुश्किल है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत को फाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार मैच जीतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारत का 2-0 से जीतना लगभग तय है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया के जीतने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। हालांकि, इंग्लैंड में होने वाले एकमात्र मैच जीतना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचना मुश्किल
आकाश ने आगे कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम के लिए इस बार फाइनल में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। कीवी टीम को आने वाले समय में सिर्फ दो टेस्ट अपने घर पर खेलने हैं। इसके बाद उसे इंग्लैंड और पाकिस्तान में खेलना है, जहां उसके जीतने की संभावनाएं कम हैं। अंकतालिका में भी कीवी टीम भारत से भी नीचे है। आकाश के अनुसार पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया फाइनल खेलने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। इस दोनों में से एक टीम का फाइनल खेलना लगभग तय है। वहीं भारत तीसरी टीम है, जो फाइनल के लिए दावेदारी पेश करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें