फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं निखिल चौधरी?: हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब के लिए खेले, अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में मिली जगह

Thu, 11 Jun 2026 01:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय मूल के निखिल चौधरी को मौका दिया है। निखिल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके हैं और पिछले पांच साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं निखिल चौधरी जिन पर ऑस्ट्रेलिया ने दांव लगाया है...
विज्ञापन
निखिल चौधरी - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के अनकैप्ड स्पिनर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए मौका दिया है। निखिल ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह बिग बैश टी20 टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल चुके हैं। वहीं, आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि निखिल ने घरेलू स्तर पर पंजाब के लिए डेब्यू किया था, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

ट्रेविस हेड की लेंगे जगह 
दिल्ली में जन्मे और बाद में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने वाले निखिल अगर 17 जून से चट्टोग्राम में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में चुने जाते हैं, तो वे भारत में जन्मे ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं जो 60 से अधिक वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। निखिल को विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जगह चुना गया है और ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमैड को भरोसा है कि यह गेंदबाजी ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन करेगा। 

युवराज-गिल के साथ खेल चुके हैं निखिल
  • 30 साल के निखिल ने 2017-19 के बीच पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में 14 मैच खेल जिसमें 12 टी20 मैच शामिल है। 
  • उन्होंने इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है।
  • इतना ही नहीं निखिल विजय हजारे ट्रॉफी में दो लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं। 
  • निखिल ने हरभजन सिंह की कप्तानी में खेला है और इस टीम में युवराज सिंह और शुभमन गिल जैसे भारतीय सितारे भी शामिल रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की नहीं है नागरिकता
निखिल 2020 में क्वींसलैंड में अपने अंकल से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दी। निखिल वहीं रुक गए और अभी उनके पास अस्थायी वीजा है जो 2027 तक मान्य है। उनके पास अभी तक स्थायी रेज़डेंसी या नागरिकता नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पांच साल रहने के कारण वे नागरिक न होने के बावजूद आईसीसी के नियमों के तहत राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के योग्य हैं। 

बीबीएल में अपने प्रदर्शन से किया है प्रभावित
ब्रिसबेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय, हरिकेंस के तत्कालीन गेंदबाजी कोच (जो अब सिडनी सिक्सर्स के कोच हैं) जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने बीबीएल में हरिकेंस के लिए तीन शानदार सीजन खेले हैं। निखिल ने हरिकेंस को 2024-25 में बीबीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और तस्मानिया के लिए लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। उन्होंने शेफील्ड शील्ड में शतक लगाया और पांच विकेट भी झटके थे। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहैनमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जांपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें