फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratika Rawal: 'जानबूझकर ऐसा नहीं किया था', आईसीसी के जुर्माना लगाने के बाद प्रतीका रावल की आई प्रतिक्रिया

Fri, 18 Jul 2025 10:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रतीका रावल ने भले ही स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन आईसीसी ने शुक्रवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की थी और जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमैरिट अंक दिया था।
विज्ञापन
प्रतीका रावल - फोटो : BCCIWOMEN (X-SCREENGRAB)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज प्रतीका रावल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान खिलाड़ियों के टकराने पर स्पष्टीकरण दिया है। प्रतीका का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। हालांकि, आईसीसी ने शुक्रवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की थी और जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमैरिट अंक दिया था। आईसीसी ने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज ने 18वें और 19वें ओवर में इंग्लैंड की गेंदबाज लॉरेन फाइलर और सोफी एक्लेस्टोन के साथ अनावश्यक शारीरिक संपर्क किया था।
विज्ञापन

रावल ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, यह जानबूझकर नहीं किया गया था। मैं बस दौड़ रही थी और कंधे से टकराने वाली बात पूरी तरह से अनुचित थी। यह उस अर्थ में जानबूझकर नहीं किया गया था। मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई प्रतिक्रिया देने या इसे लेकर कोई बवाल मचाने की जरूरत है। यह जानबूझकर नहीं किया गया था।

रावल बोलीं- एक समय पर एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रही है टीम
रावल ने कहा कि भारत एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि उसने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती है और उसे वनडे सीरीज जीतने के लिए अगले दो मैचों में से केवल एक जीत की दरकार है। उन्होंने कहा, हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान लगा रहे हैं। हमारा ध्यान इस सीरीज को जीतने पर लगा है। अगला मैच जीतकर हम सीरीज में आगे हो जाएंगे। हमारा मुख्य ध्यान इस सीरीज को 3-0 से जीतना है जो बहुत अच्छा होगा। मुझे लगता है कि एक समय में एक ही चीज पर ध्यान केंद्रित करने से बेहतर फोकस और एकाग्रता मिलती है इसलिए हम इसी पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दाएं हाथ की शीर्ष क्रम की इस बल्लेबाज ने कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ रन बनाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिनके साथ भारत विश्व कप से पहले घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैच खेलेगा। रावल ने कहा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा स्कोर करने से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। जब हमें उनके खिलाफ कई मैच मिलते हैं तो इससे आत्मविश्वास बढ़ता है जिसकी आगामी सीरीज और मैचों में जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें