फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'दूसरे टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे बुमराह लेकिन...', सहायक कोच ने जसप्रीत के खेलने पर दी बड़ी जानकारी

Mon, 30 Jun 2025 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

बुमराह की पांचों मैच में उपलब्धता चर्चा का विषय रही है क्योंकि खुद बुमराह और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात की पुष्टि की थी कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच ही खेलेंगे। लेकिन जिस तरह डस्काटे ने मैच से पहले इस बात की पुष्टि की है कि बुमराह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, उससे भारत को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले राहत की खबर मिली है। टीम के सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, टीम प्रबंधन ने उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह की उपलब्धता चर्चा का विषय 
बुमराह की पांचों मैच में उपलब्धता चर्चा का विषय रही है क्योंकि खुद बुमराह और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात की पुष्टि की थी कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच ही खेलेंगे। लेकिन जिस तरह डस्काटे ने मैच से पहले इस बात की पुष्टि की है कि बुमराह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, उससे भारत को राहत मिलेगी जो दूसरे टेस्ट से वापसी करने उतरेगी। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से जीता था और वह सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। 
विज्ञापन

बुमराह का खेलना रहेगा महत्वपूर्ण 
पहले टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने उपयोगी प्रदर्शन नहीं किया था जिसके बाद से बुमराह का इस मैच में खेलना महत्वपूर्ण है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले डस्काटे ने प्रेस को संबोधित किया और इस बात की पुष्टि कर दी कि बुमराह एजबेस्टन में खेलने उतरेंगे। डस्काटे ने कहा, जाहिर है कि बुमराह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हमें शुरुआत से ही पता है कि वह पांच में से तीन मैच ही खेलेगा। पिछले टेस्ट से लेकर अब तक उन्हें आठ दिनों का आराम मिला है, लेकिन परिस्थिति और कार्यभार को देखते हुए हमें देखना होगा कि अगले चार मैचों में हम किस तरह प्रबंध कर सकते हैं। हमने इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें