फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग 11, आर्चर का इंतजार बढ़ा; टीम में कोई बदलाव नहीं

Mon, 30 Jun 2025 06:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को प्लेइंग 11 का एलान कर दिया। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ दो जुलाई से शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को प्लेइंग 11 घोषित कर दी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि प्रशंसकों को जोफ्रा आर्चर की वापसी के लिए इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बने थे आर्चर
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने बिना किसी बदलाव के प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। इसमें जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है। आर्चर सोमवार को पारिवारिक समस्या के कारण अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बन पाए थे। ईसीबी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि वह मंगलवार को टीम से जुड़ सकते हैं। 

इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम आगे चल रही है। लीड्स टेस्ट में मेजबानों ने भारत को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट कर छह रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने आखिरी दिन आसानी से लक्ष्य हासिल किया और 0-1 से सीरीज में बढ़त लेने में सफल रहा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें