फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Hundred: द हंड्रेड टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, जानें क्या रहा कारण

Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीप्ति अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में ही है। दीप्ति ने पिछले साल छक्का लगा कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने द हंड्रेड टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। दीप्ति ने यह फैसला कार्यभार प्रबंधन के चलते लिया है। दीप्ति ने आगामी व्यस्त सत्र को देखते हुए इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। दीप्ति अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में ही है। दीप्ति ने पिछले साल छक्का लगा कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। दीप्ति लंदन स्प्रिट टीम के लिए खेलती हैं।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने दीप्ति की जगह ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। दीप्ति के हटने से प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों की उपस्थिति भी समाप्त हो गई है। भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही है। टीम इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस साल के आखिर में वनडे विश्व कप के अलावा भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें