बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे गांगुली शुरू से ही डे-नाईट टेस्ट के पक्षधर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने के मामले में इसका समर्थन करते रहे हैं। गांगुली ने हाल ही में चयन समिति के साथ कप्तान विराट और रोहित शर्मा से भी मुलाकात की थी और कहा था कि विराट कोहली इसके समर्थन में हैं।
गांगुली ने कहा था कि मैं इसका शुरू से पक्षधर रहा हूं और विराट भी इससे सहमत हैं। मैं चाहता हूं कि लोग अपना काम खत्म कर आएं और मैच देखें।
बता दें कि काफी समय से बीसीसीआई से डे-नाईट टेस्ट कराने की मांग आईसीसी करता रहा लेकिन बीसीसीआई इसके पक्ष में नहीं रही थी।