भारत में गुलाबी गेंद का प्रयोग घरेलू क्रिकेट में 2016 में दलीप ट्रॉफी में किया गया था। ग्रेटर नोएडा में हुए इस डे-नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते भी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के गुलाबी गेंद से खेलने में कोई रुचि नहीं दिखाई। गुलाबी गेंद से स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिल रही थी। भारत में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को लेकर कई सारी दिक्कतें सामने आई थीं जिसकी वजह से बीसीसीआई इसे नकारती रही थी।
महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दो साल पहले खेला गया था। सिडनी में 9 से 12 नवंबर 2017 के बीच एशेज सीरीज का गुलाबी गेंद से खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।
पहला डे-नाइट वनडे: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली (1984)
पहला डे-नाइट रणजी ट्रॉफी फाइनल: ग्वालियर (1996-97)
पहला गुलाबी गेंद से मैच: ईडन गार्डन, कोलकाता (कैब सुपर लीग फाइनल, 2016)
पहला डे-नाइट टेस्ट: ईडन गार्डन, कोलकाता (2019)