केविन पीटरसन का पिच पर सवाल
पीटरसन ने इस मैच की पिच को लेकर कड़ा सवाल उठाया और भारत का उदाहरण देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'जब अगर भारतीय पिच पर किसी टेस्ट मैच के पहले ही दिन विकेटों की बरसात होती है, तो भारत को हमेशा कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया की पिच को लेकर भी वही जांच और सवाल उठेंगे। आखिर निष्पक्षता होनी चाहिए। सबके लिए बराबर नियम होने चाहिए।' पीटरसन के इस बयान ने पिच की निष्पक्षता और आईसीसी के दोहरे मापदंडों पर बहस छेड़ दी है।