फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत

Mon, 17 Mar 2025 11:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने वाले शार्दुल आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे, लेकिन वह रविवार को लखनऊ के ट्रेनिंग शिविर में फ्रेंचाइजी की जर्सी पहने नजर आए।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजाएंट्स आईपीएल 2025 से पहले अपने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से परेशान चल रही है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि लखनऊ फ्रेंचाइजी प्लान बी पर आगे बढ़ चुकी है। लखनऊ के ट्रेनिंग शिविर में भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दिखे हैं जिससे चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि क्या वह लखनऊ से जुड़ने वाले हैं। आईपीएल 2025 सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। 
विज्ञापन

नीलामी में रहे थे अनसोल्ड 
घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने वाले शार्दुल आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे, लेकिन वह रविवार को लखनऊ के ट्रेनिंग शिविर में फ्रेंचाइजी की जर्सी पहने नजर आए। शार्दुल को सीएसके ने रिलीज कर दिया था और उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। शार्दुल ने इस साल घरेलू सत्र में काफी प्रभावित किया है जिससे आईपीएल में उनकी वापसी के दरवाजे खुल गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए शार्दुल ने नौ मैचों में 24.53 के औसत से 15 विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने नौ मैचों में 35 विकेट झटके। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की फिटनेस पर आई ताजा जानकारी, लखनऊ सुपरजाएंट्स को तेज गेंदबाज के जल्द जुड़ने की उम्मीद

मयंक यादव की फिटनेस बनी चिंता
लखनऊ के लिए मयंक की फिटनेस चिंता का कारण बनी हुई है कि क्योंकि अब तक यह तेज गेंदबाज टीम से नहीं जुड़ सका है। मयंक चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि मयंक आईपीएल 2025 सीजन के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे और अब ताजा जानकारी सामने आई है कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे। मयंक की अनुपस्थिति में लखनऊ को किसी गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी और माना जा रहा है कि शायद फ्रेंचाइजी इसी कारण शार्दुल के साथ जा सकती है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती
विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
लखनऊ सुपरजाएंट्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। टीम इस बार नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें