हार्दिक पांड्या
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को वेलिंग्टन और दूसरा 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। हार्दिक चोट के कारण ही दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अभी उन्हें और समय लगेगा। हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 अगस्त 2018 को खेला था।