फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया 'ए' की जीत में चमके गायकवाड़-खलील, न्यूजीलैंड एकादश को 93 रन से रौंदा

Sat, 18 Jan 2020 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खलील अहमद - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ (93) की शानदार अर्धशतकीय पारी और खलील अहमद (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इंडिया 'ए' ने न्यूजीलैंड एकादश को 92 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। जवाब में कीवी एकादश की टीम 187 रन पर ही ऑलआउट हो गई।  

विज्ञापन


गायकवाड़ के अलावा कप्तान शुभमन गिल (50), सूर्यकुमार यादव (50) और क्रुणाल पांड्या ने 41 रन बनाए। वहीं, खलील ने 9.1 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें