फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम बिलिंग्स का शतक गया बेकार, इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को 3 विकेट से हराया

Wed, 23 Jan 2019 07:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैम बिलिंग्स और ईशान किशन
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे (59) और ईशान किशन (57*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया ए ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले अनौपचारिक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड लॉयन्स को 3 विकेट से शिकस्त दी।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स ने इंडिया ए को जीतने के लिए 286 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंडिया ने 49.1 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 48 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की नाबाद पारी खेली।

इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लॉयन्स ने सात विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। सैम बिलिंग्स ने 104 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स डेविस 54, डकेट 23, जैक्स 22 और पोप ने 18 रनों का योगदान दिया। 
विज्ञापन


286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने सधी शुरुआत की। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अनमोलप्रीत सिंह (33 )के बीच पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। अनमोलप्रीत के आउट होने के बाद रहाणे ने तीसरे नंबर पर खेलने आए श्रेयस अय्यर (45) के साथ मिलकर 73 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 139 तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके अलावा हनुमा विहारी (16) और क्रुणाल पांड्या ने 29 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड लॉयन्स के जैक चैप्पल ने तीन विकेट अपने नाम किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें