भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चल रहे गैर आधिकारिक मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को ऑलआउट कर दिया। अफ्रीकी टीम 260 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफ्रीकी टीम के ऑलआउट होने के साथ ही पहले दिन का खेल खत्म हो गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
भारतीय फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने टीम को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। अंकुश बेंस की कप्तानी में भारतीय गेंदबाज पूरे दिन विपक्षी टीम पर हावी रहे।
अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। जबकि जयंत यादव को तीन और करन शर्मा को दो सफलताएं मिली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्टीआन वेन ने सर्वाधकि 96 रन बनाए। यादव ने उन्हे बोल्ड कर शतक बनाने से 4 रन से रोका।