उन्होंने अपनी पारी में 263 गेंदों का सामना किया तथा 20 चौके और दो छक्के लगाये। मार्कराम और मुल्डर के बीच शानदार साझेदारी से भारत की दक्षिण अफ्रीकी टीम को जल्दी आउट करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
मार्करम की पारी का अंत 87वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने किया। उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को बोल्ड किया। मुल्डर ने आक्रमण और रक्षण का अच्छा नमूना पेश किया। उन्होंने वर्नोन फिलैंडर (21) के साथ सातवें विकेट के लिये 59 और डेन पीट (11) के साथ आठवें विकेट के लिये 39 रन जोड़े।
शिवम दुबे ने फिलैंडर को करूण नायर के हाथों कैच कराया जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पीट और लुथो सिपामला (शून्य) के विकेट लिये। कुलदीप ने 121 रन देकर चार जबकि शाहबाज नदीम ने 76 रन देकर तीन विकेट लिये। मुल्डर ने अपनी पारी में 230 गेंदें खेली तथा 17 चौके और एक छक्का लगाया।