फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs SA : भारत ए के युवाओं के पास चयन का दावा मजबूत करने का मौका, तीसरा अनौपचारिक टेस्ट आज से शुरू

Mon, 06 Dec 2021 06:06 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन

सार

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए टीम में कम से 20 खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है। न्यूजीलैंड शृंखला से विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर किए गए हनुमा विहारी की वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सीनियर टीम इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और ऐसे में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच सोमवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का आखिरी मौका होगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ तीसरा अनौपचारिक टेस्ट आज से 
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए टीम में कम से 20 खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है। न्यूजीलैंड शृंखला से विवादास्पद तरीके से टीम से बाहर किए गए हनुमा विहारी की वापसी की उम्मीद है।

उन्होंने ड्रॉ हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में दो अर्द्धशतक लगाए। शीर्ष क्रम में विकल्प के लिए अभिमन्यु ईश्वरन का चयन हो सकता है। उन्होंने ए टीम के इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस सलामी बल्लेबाज ने शृंखला के पहले मैच में शतक बनाने के बाद दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अर्द्धशतक जड़ा। पृथ्वी शॉ हालांकि इस मैच में मौके भुनाने में सफल नहीं रहे। 
विज्ञापन


पोरेल और सैनी ने किया है प्रभावित  
पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे मैच में प्रभावित किया। युवा इशान पोरेल ने छह जबकि नवदीप सैनी ने पांच विकेट झटके। लेग स्पिनर राहुल चाहर ने शृंखला में कुछ खास नहीं किया है, लेकिन उनके एकदिवसीय टीम में चुने जाने की संभावना है। युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक पिछला मैच नहीं खेल पाए लेकिन उन्हें शृंखला के आखिरी मैच में मौका दिया जा सकता है। शृंखला के दोनों मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें