फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ए ने पांच विकेट पर बनाए 385 रन

Sat, 01 Feb 2020 08:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
विज्ञापन

डेन क्लीवेर (111) के नाबाद शतक और मार्क चैपमैन (85) के साथ छठे विकेट के लिए हुई 209 रन की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में पांच विकेट पर 385 रन बनाए।

विज्ञापन


डेन अपनी पारी में 194 गेंद खेलकर 16 चौके और मार्क 187 गेंदों में आठ चौके जड़ चके हैं। न्यूजीलैंड ने 169 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ए ने पहली पारी में 216 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 105 रन से पारी आगे बढ़ाई। विल यंग ने 54 और एजाज पटेल ने 38 रन बनाए। भारत ए की ओर से संदीप वारियर ने दो, मोहम्मद सिराज, ईशान पोरेल और शाहबाज नदीम ने एक एक विकेट लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें