फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनऑफिशियल टेस्टः न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन भारत ए का स्कोर 248/4

Sat, 01 Dec 2018 02:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Karun Nair - फोटो : cricketcountry
विज्ञापन

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच व्हांगरेई में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए ने चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। फिलहाल, विजय शंकर 60* और शुबमन गिल 47* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि खराब रोशनी की वजह से पहले दिन सिर्फ 69 ओवर का खेल ही हो सका।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर समर्थ और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 98 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। आर समर्थ 47 रन बानकर आउट हो गए। पहले विकेट के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच अच्छी साजेदारी की। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंकित बावने ने ईश्वरन के साथ मिलकर भारत के स्कोर को आगे पहुंचाया, लेकिन 34वें ओवर में अभिमन्यु ईश्वरन (56) भी 112 रन के स्कोर पर बनाकर आउट हो गए। 48वें की दूसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। 150 के स्कोर पर करुण नायर (19) भी चलते बने। न्यूजीलैंड ए की तरफ से डेग ब्रेसवेल ने दो और ब्लेयर टिकनर और लोकी फर्ग्युसन ने एक-एक विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें