भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही है। दूसरे अभ्यास मैच में भारत 'ए' ने ऑस्ट्रेलिया एकादश को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि तीन दिन का यह अभ्यास मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया है। मैच के दूसरे दिन मनोज तिवारी के शतक से इंडिया ‘ए’ ने 451 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया एकादश की पहली पारी 235 रनों पर ही सिमट गई। फॉलोआन खेलने को मजबूर कंगारू टीम दूसरी पारी में 55 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना पाई थी जब मैच को ड्रॉ घोषित करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी और दूसरी पारी में में सबसे ज्यादा (84 और 60 रन) शेन वाटसन ने बनाए।
मनोज तिवारी का जलवा
मैच के दूसरे दिन मनोज तिवारी के शानदार शतक (129) के बाद स्पिनरों की बेहतरीन गेंदबाजी से इंडिया ‘ए’ ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया था। मैच के दूसरे दिन मनोज तिवारी के शतक से इंडिया ‘ए’ ने 451 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने की कोशिश में लगे तिवारी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए 129 की नायाब पारी खेली। अपनी इस बेजोड़ पारी में तिवारी ने 187 गेंद खेलते हुए 18 चौके और तीन छक्के लगाए। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया।