फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs AUS A: भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े सैम कोंस्टास, पहले दिन जड़ा शतक; ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 337/5

Tue, 16 Sep 2025 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऑस्ट्रलिया ए ने लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कोंस्टास और कैम्पबेल ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास के शतक और कैम्पबेल केलावे के साथ उनकी 198 रनों की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पांच विकेट पर 337 रन बनाए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक लियाम स्कॉट 47 और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ए के लिए हर्ष दुबे को तीन विकेट मिले, जबकि खलील अहमद और गुरनुर बरार को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन

कोंस्टास-कैम्पबेल के बीच मजबूत साझेदारी
ऑस्ट्रलिया ए ने लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कोंस्टास और कैम्पबेल ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को बरार ने कैम्पबेल को आउट कर तोड़ा। कैम्पबेल 97 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए। 

गेंदबाजों ने की वापसी
पहली सफलता मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया ए को नियमित अंतराल पर तीन झटके और दिए। हर्ष दुबे ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी को आउट किया जो एक रन बना सके। कोंस्टास शतक लगाने में सफल रहे, लेकिन हर्ष ने उन्हें भी बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। कोंस्टास 114 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए। इसके थोड़ी देर बाद खलील अहमद ने ओलिवर पिएके को अपना शिकार बनाया जो दो रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद चार विकेट नियमित अंतराल पर गंवाने के बाद कूपर कोनोली और स्कॉट ने मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान कोनोली ने अर्धशतक भी लगाया। दिन के खेल की समाप्ति से पहले हर्ष ने कोनोली को आउट कर ऑस्ट्रेलिया ए को पांचवां झटका दिया। कोनोली 84 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें