फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदर्शन की शानदार वापसी: कुशाग्र और कोटियन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभाली पारी, पहले दिन भारत ए का स्कोर 257/5

Tue, 22 Sep 2026 06:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी

सार

चोट से वापसी कर रहे साई सुदर्शन ने 57 रनों की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र (82) और तनुश कोटियन (नाबाद 68) ने शानदार अर्धशतक जड़कर भारत ए को मुश्किल स्थिति से उबारा। 97/5 के स्कोर से भारत ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवर में 257/5 रन बनाए, दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोट के कारण एक महीने से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद साई सुदर्शन ने शानदार वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा, जबकि कुमार कुशाग्र और तनुश कोटियन के जुझारू अर्धशतकों की बदौलत भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट पर 257 रन बना लिए। एक समय भारत ए 97 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में था, लेकिन कुशाग्र और कोटियन ने 138 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

सुदर्शन ने चोट के बाद की शानदार वापसी
टखने की चोट के कारण हाल में श्रीलंका दौरे और दलीप ट्रॉफी से बाहर रहे साई सुदर्शन ने अपनी वापसी को यादगार बनाया। सलामी बल्लेबाज ने 103 गेंदों में 57 रन की संयमित पारी खेली। यह एक महीने से अधिक समय बाद उनका पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था।

सुदर्शन ने पारी के दौरान अच्छी तकनीक और धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने शेख रशीद के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े और भारत ए को 78/2 तक पहुंचाया। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कोरी रोच्चिचियोली की गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश में उन्होंने वापसी कैच थमा दिया। इससे पहले अमन मोखाड़े और कप्तान देवदत्त पडिक्कल जल्दी आउट हो गए। पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

97 रन पर पांच विकेट, फिर कुशाग्र-कोटियन ने संभाला मोर्चा
सुदर्शन के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों ने शेख रशीद और यश राठौड़ को भी जल्द पवेलियन भेज दिया। इससे भारत ए का स्कोर 97 रन पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद कुमार कुशाग्र और तनुश कोटियन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया ए के टेस्ट गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट और टॉड मर्फी की मौजूदगी वाले आक्रमण के सामने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 138 रन की अहम साझेदारी की।
विज्ञापन

कुशाग्र शतक से चूके, कोटियन ने दिन का खेल खत्म किया नाबाद
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शतक लगाने वाले कुशाग्र ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 160 गेंदों में 82 रन बनाए और कवर तथा 'वी' के बीच कई अच्छे शॉट लगाए। 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 103 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह शतक तक नहीं पहुंच सके और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए।

दूसरी ओर, तनुश कोटियन ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 134 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने 90 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दिन के अंतिम चरण में कोटियन ने टॉड मर्फी की गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगाकर अपने आक्रामक तेवर भी दिखाए। स्टंप्स के समय कोटियन के साथ शम्स मुलानी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ए ने 89 ओवर में पांच विकेट पर 257 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें