फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 'ए' के गेंदबाजों ने पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट झटके

Sun, 05 Aug 2018 05:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 'ए' ने अनुशासित गेंदबाजी से पहले गैर अधिकारिक टेस्ट के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका के 246 रन तक आठ विकेट झटके जिसके विकेटकीपर रूडी सेकेंड शतक से महज छह रन से चूक गए।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (56 रन देकर तीन विकेट), नवदीप सैनी (47 रन देकर दो विकेट) और रजनीश गुरबानी (47 रन देकर दो विकेट) ने मिलकर सात विकेट हासिल किए जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिला। इस प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा जिन्होंने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

सेकेंड (94 रन) और सारेल इरवी (47 रन) के अलावा कोई अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज उपयोगी योगदान नहीं दे सका। 

इरवी के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 93 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, जिसके बाद सेकेंड ने दक्षिण अफ्रीकी पारी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और वह चार दिवसीय मैच के पहले दिन आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे। उन्होंने 139 गेंद की पारी के दौरान 12 चौके जमाए। 
विज्ञापन


सेकेंड ने सेनुरान मुथुसैमी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 59 रन की भागीदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने शॉन वोन बर्ग के साथ 39 रन की साझेदारी से टीम को 250 के करीब रन तक पहुंचाने में मदद की। 

सिराज ने दो ओवरों के अंदर शुरू में दो विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका ए की पारी को झटके दिए। उन्होंने पहले सलामी बल्लेबाज पीटर मलान (07) को पांचवें ओवर में पवेलियन भेजा और फिर सातवें ओवर में उन्होंने जुबेर हम्जा (शून्य) का विकेट हासिल किया। 

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए इरवी और कप्तान खाया जोंडो (24) के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की भागीदारी की। सैनी ने जोंडो को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। एक और विकेट गिरने से दक्षिण अफ्रीका ने 93 रन पर चार विकेट गंवा दिए। फिर सेकेंड ने जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें