फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: नेपाल के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी इंडिया ए, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

Thu, 19 Nov 2026 07:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

इंडिया ए की टीम शुक्रवार को दोहा में नेपाल के खिलाफ मुकाबले से राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की ओर से कई ऐसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जो टी20 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इनमें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, कप्तान तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा मौका होगा। खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
Trending Videos

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें
महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 और इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए लंबी पारियां खेलने की क्षमता दिखाई है। इस साल की शुरुआत में श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन की काफी चर्चा हुई थी। वैभव को हाल ही में जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी करने का मौका भी मिला। अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उनके पास अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर होगा।

रिंकू सिंह - फोटो : IANS
रिंकू और बदोनी के पास भी खुद को साबित करने का मौका
इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। इनमें रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और शाहबाज अहमद शामिल हैं। रिंकू सिंह भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं और ऐसे में वह इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे। वहीं, घरेलू क्रिकेट में शानदार शुरुआत करने वाले आयुष बदोनी भी अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। उन्हें राजत पाटीदार के टूर्नामेंट से हटने के बाद टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, शाहबाज अहमद ने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। उनके पास भी वापसी का दावा मजबूत करने का मौका होगा।

हर्षित राणा - फोटो : PTI
चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा पर भी नजरें
टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी भी अहम है। क्वाड्रिसेप्स इंजरी से उबरने के बाद वह अपनी फिटनेस साबित करना चाहेंगे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले साल इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे भी इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। हालांकि, पिछली बार यह प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली गई थी, जबकि इस बार खिलाड़ियों के सामने 50 ओवर के क्रिकेट में अपनी क्षमता दिखाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए दोनों टीमें
  • इंडिया ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बदोनी।
  • नेपाल: संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बम, बसीर अहमद, अर्जुन कुमाल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजबंशी, कुशल भुर्तेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेक गौतम, ईशान पांडे, राशिद खान और देव खनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें