फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: भारतीय सेना की शान बढ़ाते हैं ये क्रिकेटर्स, कोई एयरफोर्स तो कोई आर्मी मैन

Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ा। इस बुधवार देश आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाने को तैयार है। इतने सालों में देश ने कई क्षेत्रों में 'तिरंगा' लहराया। खेल का मैदान भी इससे अछूता नहीं रहा। कई मौकों पर खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को क्रिकेट में अपने अतुल्य योगदान के लिए सरकार नौकरी भी दी गई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कुछ क्रिकेटर्स विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं तो कई देश की सेना में सेवाएं देते हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही क्रिकेटर्स पर
विज्ञापन

3 of 7
'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने जब तक क्रिकेट खेला इस खेल का हर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। वह राज्यसभा के भी मनोनित सदस्य हैं तो वर्ष 2010 में उन्हें इंडियन एयरफोर्स का कैप्टन भी बनाया गया था।

4 of 7
साल 1983 में भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव की गिनती क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर्स के बीच की जाती है। साल 2008 में कपिल पाजी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तान और अपनी अगुवाई में टीम को 2011 विश्व कप दिलाने वाले धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं। वह बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। आखिरकार 2015 में उनका यह सपना तब पूरा हुआ जब भारतीय सेना ने माही को लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया। धोनी अक्सर भारतीय सेना के नौजवानों से मिलते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सेना के अलावा कई क्रिकेटर्स पुलिस बल में भी तैनात हैं। भारत के सफलतम गेंदबाजों में से एक और 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हरभजन सिंह उनमें से एक हैं। 'भज्जू पा' को पंजाब पुलिस में डीसीपी का पद सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2007 टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर फेंककर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले जोगिंदर शर्मा वर्तमान समय में हरियाणा पुलिस में डीसीपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें