फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ZIM W Live Score: भारत की पारी जारी, मंधाना और शेफाली क्रीज पर; जिम्बाब्वे ने 102 रन बनाए

Sun, 18 Oct 2026 07:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारत और जिम्बाब्वे के आज रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर उतरी है। मेहमानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के आज रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर उतरी है। फिलहाल टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन


भारत की पारी जारी
भारत की पारी जारी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

जिम्बाब्वे ने आठ विकेट पर 102 रन बनाए
  • जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद धीमी रही। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा के रूप में सलामी जोड़ी 3.3 ओवरों में सिर्फ 10 रन जुटा सकी थी। नंदनी शर्मा ने नधलोवु को बोल्ड किया, जो 11 गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। इसके बाद बिजा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 10 रन जुटाए। बिजा ने 13 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके बाद मेहमान टीम ने 8.1 ओवरों में 30 के स्कोर तक शार्न मेयर्स (9) के रूप में अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया।
  •  
  • यहां से टीम परेशानी में थी, जिसके बाद चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने कप्तान जोसेफिन नकोमो के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए जिम्बाब्वे को संभालने की कोशिश की, लेकिन 15वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर निकी प्रसाद ने तिरिपानो और न्याशा ग्वानजुरा (0) का विकेट लेकर मेहमानों को संकट में डाल दिया। इस पारी में जोसेफिन नकोमो ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में 19 रन जोड़े। 
  •  
  • इस पूरी पारी में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। तिरिपानो 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान नकोमो ने 35 गेंदों में 27 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता हाथ लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं। कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें