फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: बाबर आजम ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया, मियांदाद और यूनिस के किस खास क्बल में शामिल हुए?

Sun, 18 Oct 2026 06:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में कुल 16,000 रन पूरे करने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए। बाबर ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बाबर को 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए सिर्फ सात रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान यह आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
Trending Videos

399 पारियों में पूरे किए 16 हजार रन
बाबर आजम ने 399 पारियों में 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पाकिस्तान के तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद यूसुफ ने 388 पारियों में, जबकि जावेद मियांदाद ने 398 पारियों में 16 हजार रन पूरे किए थे। बाबर ने 399 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर दोनों दिग्गजों के बाद इस सूची में जगह बनाई।

बाबर आजम - फोटो : ANI
पाकिस्तान के इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए 16 हजार से ज्यादा रन
बाबर आजम से पहले पाकिस्तान के चार बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस सूची में जावेद मियांदाद, मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम-उल-हक और यूनिस खान शामिल हैं। बाबर अब इस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले बाबर ने इस उपलब्धि के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी निरंतरता का एक और उदाहरण पेश किया है।

श्रीलंका के खिलाफ 45 रन बनाकर आउट हुए बाबर
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। तीसरे ओवर में सैम अयूब के आउट होने के बाद बाबर आजम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने असिथा फर्नांडो की गेंद पर शानदार ड्राइव लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद ऑफ साइड में एक और बेहतरीन शॉट खेलकर तीन रन हासिल किए। इसी दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए। बाबर ने इस मुकाबले में 57 गेंदों पर 45 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे। हालांकि, उनकी पारी का अंत ईशान मलिंगा ने किया।
विज्ञापन

बाबर आजम - फोटो : ANI
पाकिस्तान में खेली जा रही है वनडे ट्राई सीरीज
पाकिस्तान की मेजबानी में वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें मेजबान टीम के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सीरीज में डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का फाइनल 31 अक्तूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जहां अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें