भारत और जिम्बाब्वे के आज रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर उतरी है। फिलहाल टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
जिम्बाब्वे की पारी जारी
जिम्बाब्वे को दो झटके लग चुके हैं। केलिस और बिलव्ड बिजा पवेलियन लौट चुकी हैं। नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने दोनों का शिकार किया। फिलहाल क्रीज पर चिपो और शार्ने मेयर्स मौजूद हैं।
जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं। कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा।