फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W T20 Playing 11: स्मृति मंधाना की वापसी से भारत मजबूत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Wed, 15 Feb 2023 12:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

India W vs West Indies W T20 World Cup Playing 11 Prediction: स्मृति मंधाना फिट हो चुकी हैं और इस मैच में उनका खेलना तय है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ है। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में भी जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज को पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ हारने पर इस टीम के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में कैरिबियाई टीम मैच जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना नहीं खेली थीं। वह चोट की वजह से मैच से बाहर थीं, लेकिन इस मैच में उनका खेलना तय है। मंधाना की जगह यास्तिका भाटिया को मौका दिया गया था और इस मैच में उन्हें बाहर बैठना होगा। इसके अलावा टीम को कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी और मध्यक्रम में हरलीन देओव के साथ जेमिमी रोड्रिग्स खेलेंगी। बाद के ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। दीप्ति शर्मा भी निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज हैं। विकेट जल्दी गिरने पर उन्हें मध्यक्रम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति के साथ राधा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ के कंधों पर होगी। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा रेणुका सिंह के अलावा पूजा वस्त्राकर पर होगा।
विज्ञापन

विंडीज की टीम में बदलाव की संभावना कम
वेस्टइंडीज को भले ही पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है। हीली मैथ्यूज और स्टेफिन टेलर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों पर ही अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

वेस्टइंडीजः हीली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, जैदा जेम्स, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स (विकेटकीपर), शेकेरा सेलमैन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें