फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL RCB Mentor: क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, RCB की मेंटर बनीं, कहा- ऑफर पाकर हैरान

Wed, 15 Feb 2023 12:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिलने पर खुद हैरान हो गई थीं, लेकिन उन्होंने बाद में यह ऑफर स्वीकार किया।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : instagram/mirzasaniar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को इसकी पुष्टि की। टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस पर बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया।
विज्ञापन


आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया “महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी, एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में निडर होकर खेला और बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन हैं। आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।"
 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की मेंटर बनने के बाद सानिया ने टीम के लिए बातचीत में कहा "मैं थोड़ा हैरान थी, लेकिन मैं उत्साहित थी। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मैं 20 वर्षों से एक पेशेवर एथलीट हूं। मेरा अगला काम युवा महिलाओं और युवा लड़कियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करना है कि खेल उनके लिए करियर के पहले विकल्पों में से एक हो सकता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि वह रॉयल चैलेंजर्स के लिए क्या लाएंगी, मिर्जा ने कहा कि दबाव से निपटना किसी भी खेल में सबसे अहम पहलू है और वह खिलाड़ियों के साथ उनके मानसिक पहलू पर काम करेंगी। उन्होंने कहा “इतनी समानताएं हैं (क्रिकेट और टेनिस के बीच)। हर एथलीट एक जैसा सोचता है, वे एक ही तरह के दबाव से गुजरते हैं। सिर्फ दबाव की स्थितियों को संभालना, उन्हें स्वीकार करना बहुत जरूरी है। दबाव एक खास चीज है, अगर आप इसे स्वीकार नहीं कर सकते, तो आप दबाव में बेहतर नहीं हो सकते। सबसे बड़े चैंपियन वे हैं जो दबाव को झेल सकते हैं।'

सानिया ने आगे कहा “इसका वह पहलू, मानसिक पहलू कुछ ऐसा है जिसे मैं लड़कियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आईपीएल ने पुरुषों के क्रिकेट के लिए जो किया है, अगर वह महिला क्रिकेट के लिए किया जा सकता है, तो खेल खेलना युवा लड़कियों के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन सकता है।

13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ में खरीदा और वह इस लीग के इतिहास में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं। इस टीम में मंधाना के अलावा सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका सिंह और ऋचा घोष भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें