फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W T20 Live Streaming: पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज को धोने की तैयारी, यहां देखें महिला विश्व कप मैच

Wed, 15 Feb 2023 11:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

India W vs West Indies W (IND W vs WI W) T20 World Cup Live Streaming, Telecast: महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज को हराकर अगले दौर में जगह बनाना चाहेगी। स्मृति मंधाना की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत हुई है। यहां हम बता रहे हैं कि आप महिला विश्व कप के मैच कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ है। पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और दूसरे मैच में हरमनप्रीत की टीम वेस्टइंडीज को मात देना चाहेगी। भारतीय टीम यह मैच जीतकर लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी और टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भारत की अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाई थीं। इस मुकाबले में उनकी वापसी से टीम इंडिया और मजबूत हुई है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम भी कमजोर नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होना तय है। 

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच 15 फरवरी (बुधवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें