फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W T20: वेस्टइंडीज पर हमेशा भारी रहा है भारत का पलड़ा, मंधाना की वापसी से और मजबूत हुई टीम इंडिया

Wed, 15 Feb 2023 01:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। स्मृति मंधाना के टीम में वापस आने से भारतीय टीम और मजबूत हुई है। अब टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच जीतकर महिला टी20 विश्व कप में अपनी स्थिति और बेहतर करना चाहेगी।  
 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जीत से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्वकप में अपने दूसरे मैच में बुधवार को वेस्टइंडीज के सामने होगी। पिछले मैच में भारतीय टीम उपकप्तान स्मृति मंधाना के बिना उतरी थी। उनकी अंगुली में चोट थी लेकिन इस मैच में सलामी बल्लेबाज मंधाना के फिट होकर उतरने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। एक दिन पहले महिला प्रीमियर लीग में लगी ऊंची बोली से कई भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम दस ओवरों में 91 रन लुटा दिए थे। भारतीय गेंदबाजों को अपनी दिशा और गेंद के टप्पे का ध्यान रखना होगा क्योंकि आगे टूर्नामेंट में उनके सामने अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत टीमें होंगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। त्रिकोणीय शृंखला में भारत ने वेस्टइंडीज को दो बार पराजित किया था। यदि भारत को विश्वकप जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ अगर रिचा ने 18वें ओवर में लगातार तीन चौके नहीं लगाए होते तो जीत संभव नहीं होती। 

आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने हाल ही में अपनी अगुवाई में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताया है। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। स्मृति की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाजी पर उतरी यस्तिका भाटिया लय में नहीं दिखीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि जेमिमा रोडि्ग्ज अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उन्हें अपनी स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना होगा और बड़े शॉट भी खेलने होंगे।
विज्ञापन

विंडीज पहली जीत को बेताब
वेस्टइंडीज की टीम इस विश्वकप में अपनी पहली जीत को लेकर बेताब है। हीली मैथ्यूज के नेतृत्व वाली टीम खराब दौर से गुजर रही है। टीम लगातार 14 मुकाबले गंवा चुकी है। कप्तान हीली मैथ्यूज पर काफी कुछ निर्भर करेगी। बड़े मंच पर बेहतर करने का उनके पास अनुभव भी है। हीली को स्टेफनी टेलर से सहयोग की उम्मीद रहेगी तो पीठ की चोट के बाद वापसी कर रही हैं। अगर वेस्टइंडीज की टीम दूसरा मैच भी हार गई तो सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगी।
    
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

वेस्टइंडीजः हीली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, जैदा जेम्स, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स (विकेटकीपर), शेकेरा सेलमैन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें