भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला एशिया कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका, मलेशिया, यूएई, बांग्लादेश और थाईलैंड को हराया है। भारत ने राउंड रॉबिन फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ ही खेला था और नौ विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने इस मैच में थाईलैंड को 37 रन पर ही समेट दिया था। ऐसे में सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम इसी प्रदर्शन को दोहराने उतरेगी। पिछले दो मैचों से आराम कर रहीं नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की इस मैच में टीम में वापसी हो सकती है। पिछले दो मैचों में स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही थीं।
भारतीय महिला टीम बनाम थाईलैंड महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में अब तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में थाईलैंड के खिलाफ वह रन बनाना चाहेंगी। वहीं, शेफाली वर्मा ने अब तक चार मैचों में 119 रन बनाए हैं। वह मंधाना के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगी। मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक छह मैचों की चार पारियों में 188 रन बनाए हैं। उनका औसत 94 का रहा है।
इसके अलावा एस मेघना और दीप्ति शर्मा भी लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। कप्तान हरमन की वापसी से भारत की बैटिंग ऑर्डर मजबूत होगी। गेंदबाजी में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और राजेश्वर गायकवाड़ ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में भारत का सफर
- पहला मैच: श्रीलंका को 41 रन से हराया।
- दूसरा मैच: मलेशिया को 30 रन से हराया (डकवर्थ लुईस नियम)।
- तीसरा मैच: यूएई को 104 रन से शिकस्त दी।
- चौथा मैच: पाकिस्तान से 13 रन से हारे।
- पांचवां मैच: बांग्लादेश को 59 रन से हराया।
- छठा मैच: थाईलैंड को नौ विकेट से हराया।
थाईलैंड ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई
थाईलैंड की बात करें तो टीम पहली बार महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने अब तक छह में से तीन मैच जीते हैं। थाईलैंड ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराकर चौंकाया था। ऐसे में अपना दिन पर यह टीम किसी मजबूत टीम को चौंका सकती है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा। भारतीय टीम राउंड स्टेज के बाद पहले स्थान पर रही थी। वहीं, थाईलैंड की टीम चौथे स्थान पर रही थी।
संभावित प्लेइंग-11
मंधाना और शेफाली
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, एस मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
थाईलैंड: नन्नापत कोंचरोएन्काई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नरुमोल चाईवाई (कप्तान), सोर्ननारिन टिप्पोच, चनिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, फन्निता माया, नट्टया बूचाथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावॉन्ग, नंथिता बूनसुखम।
श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला
पाकिस्तान की टीम
वहीं, सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा। पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। बिस्माह मारूफ की कप्तानी में टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते। पाकिस्तान ने राउंड स्टेज को दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। वहीं, श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर रही थी। पाकिस्तान ने राउंड स्टेज का अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था और पांच विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को ही पसंदीदा माना जा रहा है।
संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मुनीबा अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमैमा सोहेल, आलिया रियाज, आयशा नसीम, निदा डार, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), सादिया इकबाल, तुबा हसन, ऐमान अनवर।
श्रीलंका: हर्षिता मडावी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, ओशादी रणसिंघे, मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।