फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराया, जीता एशिया कप का खिताब, रचा इतिहास

Sun, 28 Jul 2024 07:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल खेलने के लिए उतरा था। हालांकि, गत विजेता खिताब का बचाव करने में असफल रही।
विज्ञापन
श्रीलंका ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने भारत को महिला एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में रविवार को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ चामरी अटापट्टू की टीम ने महिला एशिया कप भी जीत लिया। मेजबान टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है।
विज्ञापन


दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल खेलने के लिए उतरा था। हालांकि, गत विजेता खिताब का बचाव करने में असफल रही।

श्रीलंका ने जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
भारत की हार का कारण
भारतीय टीम की इस हार में खराब गेंदबाजी के साथ खराब फील्डिंग का भी हाथ रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने समरविक्रमा का आसान कैच टपकाया जिन्होंने 51 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाए। चामरी ने 43 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया।

कप्तान के आउट होने के बाद प्लेयर ऑफ मैच समरविक्रमा ने कविशा दिलहरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंद में 73 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। विजयी छक्का लगाने वाली दिलहरी ने 16 गेंद की नाबाद पारी में 30 रन बनाए। दिलहरी ने इससे पहले गेंदबाजी में प्रभावित करते हुए 36 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

भारत को दूसरे ओवर में मिली पहली सफलता
लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत ने दूसरे ओवर विष्मी गुणारत्ने (01) को रन आउट कर पहली सफलता हासिल की। चामरी पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा उन्होंने शुरू से ही आक्रामर रवैया अपनाए रखा।  रेणुका और दीप्ति के ओवर में चौके जड़ने के बाद श्रीलंका की कप्तान ने छठे ओवर में तनुजा कंवर के खिलाफ दो छक्के और चौका लगाकर ओवर से 16 रन बटोरे। पावरप्ले के बाद श्रीलंका स्कोर एक विकेट पर 44 रन हो गया।

चामरी ने जड़ा अर्धशतक
उन्हें दूसरे छोर से समरविक्रमा का अच्छा साथ मिला। जिन्होंने सातवें और आठवें ओवर में दीप्ति शर्मा (30 रन पर एक विकेट) और राधा यादव के खिलाफ चौके लगा। चामरी ने 10वें ओवर में रेणुका के खिलाफ चौका जड़ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 12 ओवर में दीप्ति के खिलाफ दो चौके जड़ भारतीय खेमे की निराशा को बढ़ाया लेकिन भारत की इस अनुभवी हरफनमौला ने श्रीलंकाई कप्तान को बोल्ड कर वापसी करने का मौका दिया।

आखिरी पांच ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी
श्रीलंका के बल्लेबाज इस मैच में सकारात्मक रवैये के साथ उतरे थे और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण भारतीय क्षेत्ररक्षक दबाव में गलती करते रहे। समरविक्रमा ने पूजा वस्त्राकर के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया तो वही दिलहारी ने राधा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत पर दबाव बनाये रखा। श्रीलंका को आखिरी पांच ओवर में 43 रन की जरूरत थी और दीप्ति की गेंद पर हरमनप्रीत ने समरविक्रमा का आसान कैच टपका दिया। उन्होंने इसके बाद 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

समरविक्रमा का दमदार प्रदर्शन
समरविक्रमा ने पचासा पूरा करने के बाद राधा की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर श्रीलंका की राह आसान कर दी। दिलहारी ने 19वें ओवर में छक्के के साथ टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

मंधाना ने ठोका पचासा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्मृति और शेफाली ने एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआती दिलाई।  शेफाली ने इनोशी प्रियदर्शनी और उदेशिका प्रबोधनी (27 रन पर एक विकेट)  के खिलाफ शुरुआती दो ओवरों में चौके जड़े। शानदार लय में चल रही मंधाना ने प्रियदर्शनी के खिलाफ दो चौके जड़े और पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रबोधनी के खिलाफ तीन चौके लगाये जिससे छह ओवर में भारत का स्कोर 44 रन हो गया। 

नौ रन बनाकर छेत्री आउट
भारतीय टीम के रनों का अर्धशतक आठवें ओवर में पूरा हुआ लेकिन अगले ओवर में युवा बल्लेबाज उमा छेत्री (09) कप्तान चामरी अट्टापट्टू (28 रन पर एक विकेट) की पहली गेंद पर रनआउट हो गईं। स्मृति ने इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ संभल कर पारी को आगे बढ़ाई। इस दौरान स्मृति ने चामरी और सचिनी निसांसला (20 रन पर एक विकेट) के खिलाफ चौके लगाकर दबाव को कम किया।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
इसी ओवर में हरमनप्रीत गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के बाद कवर क्षेत्र में कैच देकर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 11 रन का योगदान दिया। स्मृति ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने क्रीज पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाते हुए प्रियदर्शिनी के खिलाफ तीन चौके जड़ने के बाद चामरी की गेंद को दर्शकों के पास भेज भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। उनकी आक्रामक पारी का अंत 17 ओवर में रन आउट से हुआ। इसी ओवर में मंधाना भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अट्टापट्टू को कैच दे बैठी। ऋचा घोष ने 19 ओवर में लगातार गेंदों पर दिलहरी के खिलाफ लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। वह आखिरी ओवर में प्रबोधनी के खिलाफ चौका लगाने के बाद स्टंप हो गयी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें