फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NZ W: पहले मैच में ही फीका पड़ा मंधाना-हरमनप्रीत का जादू, 102 रन पर सिमटी टीम, पढ़ें तालिका का हाल

Fri, 04 Oct 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड ने उन्हें इस मैच में 58 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की सेना है, जिन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

102 रन पर ऑलआउट हुई टीम
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। छह अक्तूबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

कीवियों के फेंके जाल में फंसी भारतीय टीम
भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। शेफाली वर्मा को कार्सन ने दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। कीवी गेंदबाज ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। उप-कप्तान सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हरमनप्रीत 15, जेमिमा 13, ऋचा 12, दीप्ति 13, अरुंधति एक, पूजा आठ, श्रेयंका सात, रेणुका सिंह शून्य और आशा शोभना छह* रन बना सकीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मायर ने चार, ली ताहुहु ने तीन, एडेन कार्सन ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

सोफी डिवाइन ने जड़ा नाबाद पचासा
सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अरुंधति रेड्डी ने तोड़ा। उन्होंने बेट्स को श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच आउट कराया। वह दो चौकों की मदद से 27 रन बनाने में कामयाब हुईं। वहीं, जॉर्जिया ने तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 34 रन बनाए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। रेणुका सिंह ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर केर को आउट किया। वह सिर्फ 13 बनाकर लौटीं। इसके बाद कप्तान का साथ ब्रूक हॉलीडे ने दिया। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे रेणुका ने ही 19वें ओवर में तोड़ दिया। ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सोफी डिवाइन 57 और मैडी ग्रीन पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका ने दो, अरुंधति और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें