फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs IRE W T20 Live Streaming: करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना आयरलैंड से, जानें कब-कहां देखें मैच

Mon, 20 Feb 2023 09:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिक्यूबेरहा

सार

India W vs Ireland W (IND W vs IRE W) T20 World Cup Live Streaming: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी। यह मैच हारने पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारत का आखिरी ग्रुप मैच आयरलैंड के साथ है। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो का है। यहां जीतने पर भारत आसानी से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं, हारने पर टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ जाएगी और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उस किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। आयरलैंड के लिए यह मैच सिर्फ सम्मान की लड़ाई है। यह टीम अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, आयरलैंड पर कोई दबाव नहीं होगा और यह टीम भारत के खिलाफ जीत हासिल कर अपने विश्व कप अभियान को खत्म करना चाहेगी। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में भारत का सफर कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के भरोसे रहा है। ऋचा घोष इनमें से एक हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत और शेफाली वर्मा अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। दोनों खिलाड़ी इस मैच में अच्छा स्कोर बनाकर अपनी फॉर्म और आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगी। 

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच 20 फरवरी (सोमवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच पार्ल के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

आयरलैंडः एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलनी (कप्तान), आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, अर्लीन केली, कारा मरे, जेन मैगुइरे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें