दुनिया की 15वीं बल्लेबाज बनीं मंधाना
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की 15वीं बल्लेबाज बन गईं। अपने करियर का 95वां मुकाबला खेल रहीं मंधाना इस मैच में टीम की अगुआई कर रही हैं। दरअसल, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह मंधाना को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है।