फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Aaron: तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, विजय हजारे में झारखंड की हार के बाद लिया फैसला

Fri, 10 Jan 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए खेले कुल नौ टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनोमी 4.78 की रही। वहीं, टेस्ट में डेब्यू से ठीक एक महीने पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
वरुण आरोन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चोट से परेशान रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने शु्क्रवार को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी घरेलू टीम झारखंड के अभियान समाप्त होने के बाद आरोन ने यह फैसला लिया। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में नौ वनडे और इतने ही टेस्ट मैच खेले। आरोन ने पिछले साल लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख किया एलान 
आरोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,  पिछले 20 साल से मैं तेज गेंदबाजी को समर्पित रहा हूं। आज पूरी कृतज्ञता के साथ मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इतने साल में मैने करियर के लिए खतरा बनी अनेक चोटों से उबरने में शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मेहनत की, बार-बार वापसी की और इसके लिए मैं अपने फिजियो, ट्रेनर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोचों को धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा, अब मैं अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का लुत्फ उठाना चाहूंगा, लेकिन खेल से भी जुड़ा रहूंगा जिसने मुझे सब कुछ दिया है। तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार रहा है और हमेशा मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन

वरुण आरोन का करियर
वरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए खेले कुल नौ टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनोमी 4.78 की रही। वहीं, टेस्ट में डेब्यू से ठीक एक महीने पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला। वरुण ने नौ वनडे मैचों में 11 विकेट लिए। इसके अलावा वरुण आईपीएल का भी हिस्सा रहे और उन्होंने 52 आईपीएल मैचों में कुल 44 विकेट झटके। वरुण ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2015 में खेला था, जबकि वनडे में भारत के लिए आखिरी बार वह श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में खेले थे। वहीं, वरुण ने आईपीएल में अपना अंतिम मैच अप्रैल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें