फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs ENG-W 4th T20: भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

Thu, 10 Jul 2025 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहला टी20 97 रन से और दूसरा टी20 24 रन से जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 पर पांच रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड की पारी
श्रीचरणी (2/30) और राधा यादव (2/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे महिला टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोक दिया। सोफी एक्लेस्टन (16*) और ईसी वांग (11*) ने अंतिम ओवर में 16 रन नहीं बनाए होते तो मेजबानों की हालत और भी बुरी होती। दोनों ने दीप्ति शर्मा के ओवर में एक-एक छक्का लगाया। श्रीचरणी ने तीसरे ओवर में ही डैनी वायट (5) को आउट कर दिया। शीर्ष स्कोरर सोफिया डंकले 22 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनीं। ब्यूमांट (20) और एलिस कैप्सी (18) ने 35 रन की साझेदारी की, लेकिन राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोक दिया। भारत की ओर से राधा ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा श्री चरणी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

भारत की पारी
जवाब में भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया को पहला झटका 56 के स्कोर पर लगा। शेफाली 19 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 गेंद में तीन चौके की मदद से 26 रन और अमनजोत कौर दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने फिर ऋचा घोष के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। जेमिमा 22 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहें। वहीं, ऋचा सात रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी और इसी वॉन्ग को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें