फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: विश्व कप की तैयारियों में जुटी भारतीय महिला टीम, दीप्ति ने कहा- 'हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे'

Thu, 17 Jul 2025 01:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन

सार

दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए पहले वनडे में नाबाद 62 रन बनाकर भारत की चार विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम महिला वनडे विश्व कप से पहले 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वदेश में वनडे सीरीज खेलेगी। विश्व कप 30 सितंबर से खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम का पहला मैच श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे विश्व कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम सही राह पर है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि अभी इस टूर्नामेंट के आयोजन में दो महीने का समय है और फिलहाल टीम का ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज पर केंद्रित है।
विज्ञापन

दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए पहले वनडे में नाबाद 62 रन बनाकर भारत की चार विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम महिला वनडे विश्व कप से पहले 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वदेश में वनडे सीरीज खेलेगी। विश्व कप 30 सितंबर से खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम का पहला मैच श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन

'हम सही दिशा में बढ़ रहे'
दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद कहा, 'जहां तक विश्व कप के लिए तैयारी का सवाल है तो हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने एक टीम के रूप में श्रीलंका और यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्व कप में अभी समय है और अभी हम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

दीप्ति का मानना है कि उनकी शांतचित्तता ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में मदद की और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ उनकी 90 रन की साझेदारी महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं शांत रहकर पूरे धैर्य के साथ पारी आगे बढ़ा सकती हूं। यह (रोड्रिग्स के साथ साझेदारी) हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जब मैं जेमी (रोड्रिग्स का उपनाम) के साथ बल्लेबाजी कर रही थी तो हमने साझेदारी निभाने और प्रति ओवर 5–6 रन बनाने पर ध्यान दिया और इसमें हम सफल रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें