फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे करने वाली पहली

Sun, 12 Oct 2025 03:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। बता दें कि, भारतीय टीम का महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

प्रतिका-मंधाना ने दिलाई अच्छी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मुकाबले में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 60+ से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि मंधाना और प्रतिका के बीच ऐसा 14वीं बार हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे अधिक 50 से अधिक रनों की साझेदारियों की सूची में कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व कप्तान मिताली राज की जोड़ी शीर्ष पर है। दोनों ने मिलकर 56 पारियों में 18 बार 50 से अधिक की साझेदारी की है। दूसरे स्थान पर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल हैं, जिन्होंने सिर्फ 21 पारियों में 14 बार 50+ की साझेदारी की है। तीसरे स्थान पर हैं अंजुम चोपड़ा और मिताली राज, जिन्होंने 57 पारियों में 13 साझेदारियां की हैं, जबकि मिताली राज और पूनम राउत की जोड़ी ने 34 पारियों में 13 बार 50+ रन जोड़े हैं।

वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए सर्वाधिक 50+ रन की साझेदारी

बल्लेबाजी जोड़ी 50+ साझेदारी पारी
हरमनप्रीत कौर और मिताली राज 18 56
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल 14 21
अंजुम चोपड़ा और मिताली राज 13 57
मिताली राज और पूनम राउत 13 34
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत :
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें