फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: देखें महिला विश्व कप जीतने वाली टीमों की सूची, 12 में से महज पांच बार मेजबान देश बना चैंपियन

Sun, 12 Oct 2025 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। उसने अब तक सात बार (1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022) खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
महिला विश्व कप 2025 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 इस समय भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट इतिहास का 13वां संस्करण है। अब तक हुए 12 संस्करणों में सिर्फ तीन टीमों ने ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है।

विज्ञापन

पहला विश्व कप इंग्लैंड के नाम
महिला क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत वर्ष 1973 में इंग्लैंड में हुई थी। इस पहले टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा और पहली विश्व कप विजेता टीम बनी। उस समय महिला क्रिकेट अभी शुरुआती दौर में था, लेकिन इस आयोजन ने महिला खेलों को नई पहचान दी।

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम
महिला विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। उसने अब तक सात बार (1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022) खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का निरंतर प्रदर्शन और गहराई उसे महिला क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनाता है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की उपलब्धियां
इंग्लैंड महिला टीम चार बार (1973, 1993, 2009, 2017) विश्व कप जीत चुकी है और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड ने साल 2000 में एकमात्र बार खिताब जीता था और तीसरे स्थान पर है।

भारत का सफर और उम्मीदें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो बार (2005 और 2017) विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार खिताब जीतने से चूक गई। 2005 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड ने भारत को हराया। हालांकि 2025 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है, जिससे प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार इतिहास बदल सकता है।
विज्ञापन

पांच बार मेजबान बना चैंपियन
अब तक महिला विश्व कप में ऐसा सिर्फ पांच बार हुआ है, जब कोई मेजबान टीम चैंपियन बनी हो। ऐसा इंग्लैंड ने 1973 में, ऑस्ट्रेलिया ने 1988 में, इंग्लैंड ने 1993 में, न्यूजीलैंड ने 1997 में और इंग्लैंड ने 2017 में किया था। इसके अलावा कुल 12 संस्करण में से आठ बार कोई अन्य टीम चैंपियन बनी है। हालांकि, 12 में से सिर्फ पांच बार ही मेजबान देश फाइनल में पहुंची है।

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीमें (1973–2025)

साल मेजबान विजेता उपविजेता  कुल टीमें विजेता कप्तान
1973 इंग्लैंड इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 7 रेचल हेहो फ्लिंट
1978 भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 4 मार्गरेट जेनिंग्स
1982 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 5 शेरोन ट्रेड्रिया
1988 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 5 शेरोन ट्रेड्रिया
1993 इंग्लैंड इंग्लैंड न्यूजीलैंड 8 कैरेन स्मिथीज
1997 भारत ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 11 बेलिंडा क्लार्क
2000 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 8 एमिली ड्रुम
2005 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया भारत 8 बेलिंडा क्लार्क
2009 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड न्यूजीलैंड 8 चार्लोट एडवर्ड्स
2013 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्ट इंडीज 8 जोडी फील्ड्स
2017 इंग्लैंड इंग्लैंड भारत 8 हीदर नाइट
2022 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 8 मेग लैनिंग
2025 भारत, श्रीलंका 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें