फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: दूसरे दिन का खेल समाप्त, पहली पारी में भारत 376/7, ऑस्ट्रेलिया पर 157 रन की बढ़त

Fri, 22 Dec 2023 09:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

IND W vs AUS W Test 2023 : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई थी। बेथ मूनी 40 रन, ताहिला मैक्ग्रा 50 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 38 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने चार विकेट लिए। 
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 219 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 157 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने सात विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


भारत की पहली पारी
शेफाली वर्मा 40 रन और स्मृति मंधाना 74 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, स्नेह राणा नौ रन बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर और जेस जोनासेन को एक-एक विकेट मिला है। इसके बाद ऋचा घोष और जेमीमा ने चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को किम गर्थ ने तोड़ा। उन्होंने ऋचा को आउट किया। ऋचा 104 गेंद में सात चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जेमीमा ने भी अर्धशतक पूरा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं, जबकि यास्तिका भाटिया सिर्फ एक रन बना सकीं। इसके बाद जेमीमा रॉड्रिग्स 121 गेंद में नौ चौके की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने सदरलैंड के हाथों कैच कराया। इसके बाद दीप्ति और पूजा ने फिर आठवें विकेट के लिए अब तक 102 रन की साझेदारी कर ली है। दीप्ति 70 रन और पूजा 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई थी। बेथ मूनी 40 रन, ताहिला मैक्ग्रा 50 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 38 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा किम गर्थ 28 रन बनाकर नाबाद रही थीं। सदरलैंड 16 रन, गार्डनर 11 रन, जोनासेन 19 रन, लॉरेन चीटल छह रन और अलाना किंग पांच रन बनाकर आउट हुई थीं। फीबी लिचफील्ड खाता नहीं खोल सकीं, जबकि एलिस पेरी चार रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने चार विकेट लिए। वहीं, स्नेह राणा को तीन विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें