फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: आखिरी टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, जेमिमा ने पूरे किए 2500 रन; मंधाना और एलिस पेरी ने रचा इतिहास

Sat, 21 Feb 2026 04:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला एडिलेड में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रिकॉर्ड्स बनाए। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-जेमिमा रोड्रिग्स-एलिस पेरी - फोटो : ANI-IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच शनिवार को खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झमाझम बारिश हुई है। भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक तरफ अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया तो दूसरी तरफ, जेमिमा रोड्रिग्स ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2500 रन पूरे कर लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया। वह 350 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बार टी20I अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड
इस मैच में स्मृति मंधाना ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होने 55 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ मंधाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवां अर्धशतक है। मंधाना ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तब से 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.07 की औसत और 124.27 के स्ट्राइक रेट से 860 रन बनाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जेमिमा ने पूरे किए 2500 रन
इस मैच में भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर लिए। जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अंतिम मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। अपना 118वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए जेमिमा ने भारत की पारी के पांचवें ओवर में किम गार्थ की गेंद पर चौका लगाकर इस आंकड़े को पार किया। इसी के साथ रोड्रिगेज कप्तान कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बाद महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं।
विज्ञापन

एलिस पेरी ने रचा इतिहास
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रचा। भारत के खिलाफ शनिवार को एडिलेड में तीसरे टी20 में उतरने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए 350 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।  2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा, पेरी से ज्यादा मैच सिर्फ दो महिला क्रिकेटरों ने खेले हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 357 और सूजी बेट्स ने 355 मैच खेले हैं। पेरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान एलिसा हीली हैं। हीली ने कुल 295 मैच खेले हैं। हीली ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें