फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: पहले टी20 मैच में हार के बाद छलका गिल का दर्द, बोले- हम योजना के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर सके

Sat, 06 Jul 2024 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। अभिषेक चार गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी रहा। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी का बल्ला नहीं चला।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है। शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया दूसरे मैच (सात जुलाई) में वापसी करना चाहेगी। इस हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कि उनकी टीम योजना के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर सकी।
विज्ञापन


भारत की 13 रन से हार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने क्लाइव मदांडे की 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। गिल और सुंदर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। नौ मैचों में यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरी हार है।

गिल ने आउट होने पर जताई निराशा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को हार के बाद निराशा जताई। उन्होंने कहा, "मैच में पारी के आधा खत्म होने तक हमने पांच विकेट खो दिए थे। अगर मैं अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो अच्छा होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और मैच जिस तरह से आगे बढ़ा उससे मैं बहुत निराश हूं।"
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। अभिषेक चार गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी रहा। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी का बल्ला नहीं चला। कप्तान ने पहले मैच में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, सुंदर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस मैच में गायकवाड़ सात, पराग दो, रिंकू सिंह शून्य, जुरेल छह, बिश्नोई नौ, आवेश 16, मुकेश शून्य रन बनाए। वहीं, खलील बिना खाता खोले नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए चतारा और कप्तान रजा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि बेनेट, वेलिंग्टन, मुजरबानी और ल्यूक को एक-एक विकेट मिला।

गिल ने लगाई टीम की क्लास
इस दौरान गिल ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम के निराशाजक प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा,  "हमारे लिए थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर आपका 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर हो तो आपको पता चल जाता है कि कुछ गड़बड़ है।" गिल ने कहा कि टीम अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, "हमने समय लेने और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें