भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार (22 अगस्त) को हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर है। दोनों मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हर क्षेत्र में परास्त किया। भारत के सामने मेजबान टीम अब फिसड्डी ही साबित हुई है।
भारत अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहा है। वह इसे जारी रख सकता है। राहुल ने दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए हैं। अब देखना है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को वह प्लेइंग इलेवन में लाते हैं या नहीं।
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 अगस्त यानी सोमवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हरारे के सुपर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क ग्रुप के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में अलग-अलग भाषाओं में यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है। जियो टीवी में आप सोनी के सभी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं।