फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की तैयारी शुरू, शॉर्टलिस्ट किए गए 18 खिलाड़ियों के नाम

Fri, 30 Jun 2023 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना

सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा- CWI के मेंस सेलेक्शन पैनल ने 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की है, जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
क्रेग बेथवेट ही टीम की कमान संभालेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को तैयारी शिविर के लिए 18 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया और उन्हें प्रैक्टिस करने की सलाह दी है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्रेग ब्रेथवेट ही विंडीज टीम की कमान संभालेंगे। तैयारी शिविर के लिए भी उन्हें ही कप्तान नियुक्त किया गया है। कैंप शुक्रवार से एंटीगुआ में CCG में लगेगा और टीम तैयारी शुरू कर देगी। हालांकि, अभी टेस्ट सीरीज के लिए विंडीज टीम का एलान नहीं हुआ है। स्क्वॉड की घोषणा के बाद विंडीज की टीम नौ जुलाई को डोमनिका जाएगी। वहीं, पर 12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। टेस्ट के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से और टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा- CWI के मेंस सेलेक्शन पैनल ने 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की है, जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे।

वेस्टइंडीज की टीम इस समय आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर में खेल रही है। इसलिए कुछ सीनियर प्लेयर्स को शिविर के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इन खिलाड़ियों में जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और काइल मेयर्स के नाम शामिल हैं। वहीं, कैंप में केवम हॉज, एलिक अथानाज और जेयर मैकएलिस्टर नए चेहरे हैं। वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेल रही वेस्टइंडीज की टीम नौ जुलाई तक जिम्बाब्वे में रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग कैंप के लिए टीम: क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथानाज, जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रूमा बोनर, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ ड सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, जायर मैकएलिस्टर, किर्क मैकेंजी, मार्क्विनो मिंडले, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर , केमर रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें