फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: पिता के बाद अब बेटा भी कोहली के खिलाफ खेलेगा, सचिन के बाद विराट के नाम दर्ज होगा यह अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 10 Jul 2023 07:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली इस बार विदेशी जमीन पिता-पुत्र की जोड़ी का सामना करने का अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं। ऐसा तेंदुलकर पहले ही कर चुके हैं। भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज में पहला टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आगामी चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से करेगी। दोनों देशों के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होगा। इस सीरीज में सबकी नजर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर होगी। उनसे फैंस को बड़ी पारियों की उम्मीदें हैं। कोहली पहले मैच में अनोखी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल होने का मौका है।
विज्ञापन


कोहली इस बार विदेशी जमीन पिता-पुत्र की जोड़ी का सामना करने का अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं। ऐसा तेंदुलकर पहले ही कर चुके हैं। 34 साल के कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के दौरे पर दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल का सामना किया था। अब विराट इस सीरीज में चंद्रपॉल के बेटे का सामना कर सकते हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है और पूरी संभावना है कि वह पहला टेस्ट खेलेंगे।

शिवनारायण चंद्रपॉल - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन भी विदेश में पिता-पुत्र का कर चुके हैं सामना
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ज्योफ मार्श और उनके बेटे शॉन मार्श का सामना ऑस्ट्रेलिया में किया है। तेंदुलकर 1992 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ज्योफ मार्श के खिलाफ खेले थे। सचिन 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में उनके बेटे शॉन मार्श के खिलाफ उतरे थे।

चंद्रपॉल के बेटे ने खेले हैं सात टेस्ट
चंद्रपॉल के बेटे को वेस्टइंडीज में भविष्य का सितारा माना जाता है। तेजनारायण पहले टेस्ट में कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के शुरुआती दौर में सबको काफी प्रभावित किया है। तेजनारायण ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 45.30 की औसत से 453 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक भी लगाया है। उनके पिता शिवनारायण चंद्रपॉल भी दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। चंद्रपॉल ने 164 टेस्ट में 11867 और 268 वनडे में 8778 रन बनाए थे। इसके अलावा 22 टी20 में उनके नाम 343 रन हैं।
विज्ञापन

तेजनारायण चंद्रपॉल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।

रिजर्व: टेविन इमलाच, अकीम जॉर्डन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें