अमर उजाला
Mon, 10 July 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास इस सीरीज में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा
अश्विन के तीनों फॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 697 विकेट हैं, उन्होंने कुल 270 मैच खेले हैं
अश्विन अगर टेस्ट सीरीज में तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे हो जाएंगे
अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे
अगर अश्विन वेस्टइंडीज में तीन विकेट ले लेते हैं तो वह अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो जाएंगे
अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लिए हैं
कुंबले के नाम कुल 956 विकेट हैं, हरभजन सिंह ने 711 विकेट लिए थे
अश्विन सीरीज में 15 विकेट लेकर हरभजन सिंह को पीछे भी छोड़ सकते हैं
वेस्टइंडीज में कैसा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट रिकॉर्ड?