फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: लड़के को दो चांटे मारे, फिर गला पकड़कर..., दिल्ली टेस्ट में स्टेडियम में बैठी लड़की का वीडियो वायरल

Tue, 14 Oct 2025 12:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस पांचों दिन मैच का आनंद लिया। हालांकि, टेस्ट के चौथे दिन का एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
लड़का का वीडियो वायरल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पांचवें दिन तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। मंगलवार को भारत ने अपनी पारी एक विकेट पर 63 रन से आगे बढ़ाई थी। हालांकि, साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया और छह चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। उनके साथ ध्रुव जुरेल नाबाद 6 रन बनाकर लौटे।
विज्ञापन

अरुण जेटली स्टेडियम से वायरल वीडियो
अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस पांचों दिन मैच का आनंद लिया। हालांकि, टेस्ट के चौथे दिन का एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह अरुण जेटली स्टेडियम में बैठे कुछ फैंस के बीच मस्ती-खिलवाड़ का एक वीडियो है। वीडियो में देखा गया कि एक लड़का और लड़की साथ बैठे थे। तभी लड़की साथ बैठे लड़के को मस्ती में दो चांटे मारती है और फिर गला पकड़कर कुछ इशारा करती दिखती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उस लड़के ने ऐसा क्या कहा होगा?' दरअसल, उन दोनों को दिखाने से पहले कैमरा एक दूसरी लड़की पर था। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत ने 270 रनों की बढ़त के साथ फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा। यह लक्ष्य टीम इंडिया ने आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, बल्कि दिल्ली में अपनी अपराजित लय को भी बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें