फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara dropped: खत्म हो गया पुजारा का टेस्ट करियर? 10 पारियों में एक अर्धशतक, अब टीम से बाहर

Fri, 23 Jun 2023 04:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुजारा का फॉर्म हाल ही में खराब नहीं हुआ है। वह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उन्होंने जनवरी 2019 के बाद से टेस्ट शतक के लिए तीन साल 11 महीने और 13 दिन तक इंतजार किया था।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को आखिरकार टीम से बाहर कर दिया गया है। पुजारा लंबे समय अच्छे फॉर्म में नहीं थे। वह रन तो बना रहे थे, लेकिन लगातार उनका बल्ला नहीं बोल रहा था। बल्लेबाजी में अनियमितता का खामियाजा आखिरकार उन्हें भुगतना पड़ा और वह टीम से बाहर हो गए।
विज्ञापन


पुजारा का फॉर्म हाल ही में खराब नहीं हुआ है। वह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उन्होंने जनवरी 2019 के बाद से टेस्ट शतक के लिए तीन साल 11 महीने और 13 दिन तक इंतजार किया था। पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ जब उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए थे तो वह 1443 दिन बाद टेस्ट में उनका शतक था।

Cheteshwar Pujara - फोटो : सोशल मीडिया
उतार-चढ़ाव वाला रहा प्रदर्शन
पिछले पांच साल में पुजारा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अनुभव के आधार पर उन्हें लगातार मौके मिलते रहे। कुछ पारियों में उन्होंने शतक लगाए बिना भी कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन वह काफी नहीं था। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी खराब बल्लेबाजी ने आखिरकार उन्हें टीम से बाहर ही कर दिया। चयनकर्ताओं ने यह सोच लिया कि अब उनके बिना ही आगे बढ़ेंगे।

पिछले छह टेस्ट में पुजारा का प्रदर्शन
खिलाफ जगह पहली पारी दूसरी पारी
बांग्लादेश मीरपुर 24 6
ऑस्ट्रेलिया नागपुर 7 -
ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 0 31*
ऑस्ट्रेलिया इंदौर 1 59
ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद 42 -
ऑस्ट्रेलिया ओवल 14 27

तीन नंबर पर कौन खेलेगा?
पुजारा के नहीं होने का मतलब है कि भारत के लिए तीसरे नंबर पर कोई नया बल्लेबाज उतरेगा। 35 साल के पुजारा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 14 और 27 रन की पारी ही खेली थी। अगर शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर नहीं ढकेला जाता है तो यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी एक को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
अब पुजारा के लिए आगे क्या?
पुजारा के लिए टीम इंडिया के रास्ते अब करीब-करीब बंद हो गए। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को सीधे दिसंबर में टेस्ट मैच खेलना है। तब तक वह करीब 36 साल के हो जाएंगे। अगर वेस्टइंडीज में यशस्वी, ऋतुराज में से किसी एक ने अच्छी बल्लेबाजी कर दी तो पुजारा की वापसी और भी मुश्किल हो जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उनके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हो गए हैं। उनके साथी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी 16 महीने तक टेस्ट टीम से बाहर रहने के बाद वापसी की है। पुजारा को घरेलू और काउंटी मैचों में बड़ी पारियां खेलनी होंगी। उसके बाद देखा जाएगा कि उनकी वापसी होती है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें